Sada E Waqt

چیف ایڈیٹر۔۔۔۔ڈاکٹر شرف الدین اعظمی۔۔ ایڈیٹر۔۔۔۔۔۔ مولانا سراج ہاشمی۔

Breaking

متفرق

Saturday, May 22, 2021

जफरयाब जिलानी... मेडिकल बुलेटिन


लखनऊ.. उतर प्रदेश /सदा ए वक्त /२२  मई २०२१/प्रेस विज्ञप्ति 
==============================
दिनांक २० मई को सायं ८ बजे सीनियर  अधिवक्ता एंड  सेक्रेटरी  ऑफ़  आल  इंडिया  मुस्लिम  पर्सनल  लॉ  बोर्ड ,जनाब  ज़फ़रयाब  जिलानी  की गिरने  की वजह से हेड इंजरी के कारण अंदरूनी चोट  से  उनकी तबियत बिगड़ने के बाद  उन्हें मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के न्यूरो साइंसेज विभाग के  ICU में  भर्ती कराया गया था । 
दिनांक २१ मई  को प्रारंभिक जाँचों और CT स्कैन के बाद पता चला की उनके ब्रेन  के अगले हिस्से में के कारण  खून  का थक्का जमा हुआ था  और वह कोविद पॉजिटिव भी है ,जिसको मेदांता लखनऊ की न्यूरो सर्जरी टीम ने सफल सर्जरी करके ब्रेन से जमे हुए खून को हटाया तथा वेंटीलेटर पे ICU में रखा।   
                         फाइल फोटो..    
आज दिनांक २२ मई को उनका स्कैन ठीक आया है और उन्हें अभी वेंटीलेटर पे  ICU में रखा गया है , आज उनकी स्तिथि कल के मुकाबले   बेहतर तथा  नियंत्रण में है। 
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की  न्यूरो सर्जरी  विभाग  और कोविद केयर टीम के  डॉक्टर्स  की  कड़ी निगरानी में उनका  इलाज  चल रहा है।


मेडिकल डायरेक्टर 
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ