Sada E Waqt

چیف ایڈیٹر۔۔۔۔ڈاکٹر شرف الدین اعظمی۔۔ ایڈیٹر۔۔۔۔۔۔ مولانا سراج ہاشمی۔

Breaking

متفرق

Tuesday, June 1, 2021

ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठा मोहम्मदपुर फेटी गांव،गोली मारकर युवक की हत्या. ‏. ‏


मोहम्मदपुर फेटी गांव मेें अकमल से मिलने आया था जौनपुर निवासी युवक

आजमगढ़,, उत्तर प्रदेश /सदा ए वक्त /सूत्र /2 जून 2021. 
==============================
आजमगढ़। जिले का मोहम्मदपुर फेटी गांव बुधवार ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बाइक सवार छह बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से भाग निकले। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के अलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जौनपुर जिले के केराकत निवासी बंटी सिंह बुधवार की सुबह बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी अकमल के घर मिलने आया था। उसके घर के बाहर कुछ लोग बैठे थे। वह उनसे बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार छह बदमाश पहुंचे और बंटी सिंह पर ताबड़तोड़ गोली बरसाने लगे। बंटी को कई गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जौनपुर के युवक की गांव में हत्या से सनसनी मच गई। सूचना पर बरदह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार जेल में बंद शातिर अपराधी शाहजमां नैयर के द्वारा घटना को चुनावी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी होते ही एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण शव को गांव में ही रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी और शाहजमां नैयर के खिलाफ कार्यवाही की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। घटना के दो घंटे बाद भी पुलिस शव को कब्जे में नही ले सकी थी। खबर लिखे जाने तक कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।