Sada E Waqt

چیف ایڈیٹر۔۔۔۔ڈاکٹر شرف الدین اعظمی۔۔ ایڈیٹر۔۔۔۔۔۔ مولانا سراج ہاشمی۔

Breaking

متفرق

Tuesday, June 15, 2021

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर आज दिन में हुआ जान लेवा हमला। हमलावर गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर आज दिन में हुआ जान लेवा हमला। हमलावर गिरफ्तार 
नई दिल्ली /सदा ए वक्त /15 जून 2021 /सूत्र 
============================
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। संजय सिंह ने एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए कहा कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि संजय सिंह ने कुछ दिन पहले ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था।
उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो मैं इन चंदा चोरों को जेल भिजवाकर रहूंगा। संजय सिंह बोले कि मेरा घर महामहिम राष्ट्रपति के घर से कुछ दूरी पर है। यह वीआईपी इलाका है यहां अन्य सांसद भी रहते हैं। ऐसी जगह पर मेरा घर है फिर भी मेरे घर पर हमला हो गया।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो घर के अंदर घुस रहे थे मुझपर हमले के लिए। लेकिन मेरे साथियों ने उन्हें रोक लिया फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में चार-पांच लोग शामिल थे। 
संजय सिंह ने ये भी कहा कि कुछ महीने पहले भी मुझे मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की धमकी मिली थी। संजय सिंह ने ट्वीट कर बताया कि, मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्रीराम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नहीं करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाए।