Sada E Waqt

چیف ایڈیٹر۔۔۔۔ڈاکٹر شرف الدین اعظمی۔۔ ایڈیٹر۔۔۔۔۔۔ مولانا سراج ہاشمی۔

Breaking

متفرق

Friday, July 2, 2021

शायर मुनव्वर राना के बेटे ने खुद पर कर वाई थी फायरिंग।।।

चाचा को फंसाने की साजिश, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश। सदाए वक्त। 2 जुलाई 2021. 
=====+====+=======+=======+===
मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने अपने चाचा और चचेरे भाई को फंसाने के लिए लखनऊ- प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित त्रिपुला चैराहे के पहले स्थित पेट्रोल पंप के बाहर अपनी गाड़ी को खड़ी करके नाटकीय ढंग से शूटरों से खुद पर फायरिंग कराई थी। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने जांच की तो पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन शूटरों को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं रायबरेली पुलिस ने मुनव्वर राना के बेटे तबरेज की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार रात करीब 2 बजे उनेके फ्लैट पर छापेमारी की, लेकिन लखनऊ और रायबरेली पुलिस को तबरेज नहीं मिला।
तबरेज राना ने अपने परिवार की जमीन को 85 लाख रुपए में बेच दी थी। जमीन बेचे जाने के बाद तबरेज राना के चाचा और उसके चचेरे भाई पैसा वापस किए जाने का दबाव बना रहे थे। बनाए जा रहे दबाव को लेकर तबरेज राना ने खुद पर फायरिंग कराने की योजना बनाते हुए अपने चाचा और भाइयों को फंसाने की योजना बनाई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में इस वारदात का खुलासा हो गया। पकड़े गए शूटर से तबरेज राना  की होटल में करीब 3 घंटे बातचीत भी हुई थी। उसके भी फुटेज पुलिस को मिले हैं।